फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the search of corona patient will be door to door

घर-घर तलाशे जाएंगे कोरोना के मरीज

Mon, 06 Apr 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
the search of corona patient will be door to door
कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो लेवल पर अभियान शुरू किया है। रविवार से हफ्ते भर का अभियान चलाकर आशा और एएनएम की ड्यूटी लगाकर विदेश या फिर देश के दूसरे हिस्सों से आए लोगों को चिह्नित करने का सौंपा गया है। इसमें सिविल डिफेंस के लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी स्वास्थ्य परियोजना के नोडल ऑफि सर डॉ. सत्येंद्र राय ने कहा कि अभियान में आशाएं या सिविल डिफेंस के लोग घर-घर पहुंचेंगे और ऐसे लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे जो बाहर से आए हैं। आशाओं को एक दिन 30 से 40 घरों का सर्वे करना है। जिले में आशाओं की संख्या 45 सौ से अधिक है। जबकि सिविल डिफेंस के सदस्यों की संख्या तीन सौ के करीब है। अभियान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी शुरू हुआ है। शहरी इलाके में इसका विशेष जोर है, क्योंकि शहर में इसके संक्रमण की आशंका अधिक है।
विज्ञापन

हालांकि, मुंबई, दिल्ली से पलायन के बाद गांवों में बाहर से आने वालों की संख्या 30 से 35 हजार तक आंकी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अभी 12 हजार लोगों को चिह्नित कर सका है। शहर में सिविल लाइंस, करेली, शाहगंज, चकिया, नखासकोहना, गौसनगर, कीडगंज, सदर सहित कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर विशेष एहतियात बरती जा रही है। इन इलाकों में सबसे अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed