फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The saints appreciated the order of the High court which gave the status of national animal to the cow.

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने वाले कोर्ट के आदेश को संतों ने सराहा

Fri, 03 Sep 2021 06:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 06:31 PM IST
सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि गाय सदियों से भारतीय संस्कृति का प्रतीक रही है। पालन की पर्याय गो माता की पूजा करने की परंपरा रही है।

विज्ञापन
The saints appreciated the order of the High court which gave the status of national animal to the cow.
cow

विस्तार

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का साधु-संतों ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने इसे गो माता के संरक्षण के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया। संतों का कहना है कि अब संसद में इस मसले पर कानून पारित कर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाईकोर्ट के इस फैसले की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि गाय सदियों से भारतीय संस्कृति का प्रतीक रही है। पालन की पर्याय गो माता की पूजा करने की परंपरा रही है। ऐसे में गो माता को राष्ट्रीय पशु की बजाए गो माता का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके लिए संसद में कानून पारित किया जाना चाहिए। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक  महंत हरि गिरि ने भी गो माता के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद अब सरकार को कानून बनाने में देरी नहीं करनी चाहिए। गो माता हमारी आदर्श हैं। इसी तरह अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि यह फैसला आइना दिखाने वाला है। इससे भारतीय संस्कृति के मूल्यों की स्थापना को बल मिलेगा। योग गुरु आनंद गिरि ने इस इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद खुशी प्रदान करने वाला यह फैसला कोर्ट ने सुनाया है। गाय माता हमारी संस्कृति है। गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने से इसके संरक्षण और संवर्धन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed