फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The roads of Prayagraj will be repaired as soon as the rains end

सीएम योगी बोले: बारिश खत्म होते ही दुरुस्त होंगी प्रयागराज की सड़कें, गरीबों के आशियाने की मांगी रिपोर्ट

Sun, 25 Sep 2022 05:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 05:25 AM IST
सार

प्रयागराज की जर्जर सड़कों से जुड़ी खबरें अमर उजाला द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रकाशित की जा रही हैं। खराब सड़कों की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठा दिया।

विज्ञापन
The roads of Prayagraj will be repaired as soon as the rains end
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगमनगरी की खराब सड़कों का मुद्दा पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया बरसात खत्म होते ही तेजी से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा। जहां नई सड़क की जरूरत होगी, वहां उसे भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन



दरअसल प्रयागराज की जर्जर सड़कों से जुड़ी खबरें अमर उजाला द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रकाशित की जा रही हैं। खराब सड़कों की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठा दिया। मुख्यमंत्री शनिवार शाम को कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने प्रीतम नगर स्थित उनके आवास आए थे। सीएम को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बाद रास्ते में सिद्धार्थ नाथ ने उन्हें शहर की खराब सड़कों के बारेे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

The roads of Prayagraj will be repaired as soon as the rains end
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम बोले- धन की कमी नहीं आने देंगे

सिद्धार्थ नाथ ने अमर उजाला को बताया कि सीएम ने आश्वस्त किया है कि सड़कों की मरम्मत के लिए फंड में कोई कमी नहीं आने देंगे। बारिश खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सीएम ने कहा कि वह जल्द ही अफसरों एवं संबंधित विभागों के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सीएम ने सिद्धार्थ नाथ से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भी पूछा। इस पर सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था ठीक है। 

The roads of Prayagraj will be repaired as soon as the rains end
Prayagraj News : प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गरीबों के आशियाने की प्रगति रिपोर्ट मांगी
बातों ही बातों में सीएम ने लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए जा रहे घर के बारे में भी पूछा। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि वहां काम चल रहा है। इस पर सीएम ने उनसे कहा कि वह मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का जायजा लें और लखनऊ आकर वहां की प्रगति के बारे में अवगत कराएं। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि वह एक दो दिन में निरीक्षण कर वहां की रिपोर्ट जरूर देंगे।


जिले में 550 किमी से अधिक सड़कों पर गड्ढे
जिले में 550 किमी से भी अधिक  सड़कें  गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। यह बात प्रशासन ने स्वयं स्वीकार की है। अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित होने और सीएम के आश्वासन के बाद अब इन्हें दुरुस्त करने की कवायद शुरू की गई है, जिस पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed