फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The result of RO-ARO Pre will be stranded again

फिर फंसेगा आरओ-एआरओ प्री का रिजल्ट

Tue, 20 Aug 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
The result of RO-ARO Pre will be stranded again
The result of RO-ARO Pre will be stranded again
फिर फंसेगा आरओ-एआरओ प्री का रिजल्ट
विज्ञापन

0 आईपीएस अमिताभ के प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र पर तीन को होगी सुनवाई
0 सीबीसीआईडी की अंतिम जांच रिपोर्ट को लेकर उठे गंभीर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फिर फंसेगा। मामले में अमिताभ ठाकुर की ओर से न्यायालय में दाखिल प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की अगली तारीख तीन सितंबर निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 27 नवंबर 2016 को आयोजित आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीसीआईडी की ओर से लगाई गई अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा लखनऊ जिला न्यायालय में दायर प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र पर सोमवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) क्षितिज पांडेय के सामने सुनवाई हुई।
विज्ञापन

अमिताभ की अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि सीबीसीआईडी की विवेचना में कई गंभीर कमियां हैं। सीबीसीआईडी ने कई बिंदुओं पर विवेचना नहीं की जबकि कई अन्य बिंदुओं पर गलत निष्कर्ष निकाला है। इसलिए उन्होंने अंतिम रिपोर्ट खारिज करते हुए अग्रेतर विवेचना के आदेश देने की प्रार्थना की। मामले की अगली सुनवाई तीन सितंबर की तिथि निर्धारित की गई। गौरतलब है कि अमिताभ ने इस परीक्षा की द्वितीय पाली के सामान्य हिंदी के पेपर लीक के आरोपों के संबंध में थाना हजरतगंज, लखनऊ में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें सीबीसीआईडी ने यह कहते हुए अंतिम रिपोर्ट भेजी कि पेपर लीक के बारे में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed