पश्चिमी बंगाल में पिछले दिनों आए तूफान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ओर प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने राशन से भरा एक ट्रक भेजा है। मंगलवार को मेयर अभिलाषा ने 20 टन राहत सामग्री से भरे ट्रक को नखास कोहना से हरी झंडी दिखाकर पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बंगाल में तूफान से प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत है। इसी वजह से यह राशन सामग्री आज भेजी गई। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी प्रांत के सह संयोजक अरुण कुमार केसरवानी, पार्षद आकाश सोनकर, अनिल केसरवानी, मनोज मिश्र, पवन दुबे, मनोज गुप्ता, गौरव मिश्र, राकेश केसरवानी, रामचंद्र गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता आदि मौज्ूद रहे।