{"_id":"57dd93324f1c1bb220d474ff","slug":"the-re-employment-of-retired-teachers-in-the-university-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में चार रिटायर शिक्षकों का हुआ पुनर्नियोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में चार रिटायर शिक्षकों का हुआ पुनर्नियोजन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार सेवानिवृत्त अध्यापकों के पुनर्नियोजन का निर्णय लिया गया है। रिव्यू कमेटी की संस्तुति के बाद इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। पुनर्नियोजित होने वाले अध्यापक गणित के प्रोफेसर माता अंबर तिवारी, रसायन विज्ञान के प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, प्रोफेसर एलडीएस यादव और भौतिकी के प्रोफेसर रामगोपाल हैं।
रिटायर अध्यापकों की पुनर्नियुक्ति को लेकर काफी विवाद रहा। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने रिटायर शिक्षकों के पुनर्नियोजन की व्यवस्था खत्म करने का आदेश दिया था लेकिन अध्यापकों की याचिका पर हाईकोर्ट ने इसे निरस्त कर दिया। न्यायालय ने आदेश दिया कि रिटायर अध्यापकों की पुनर्नियोजन के लिए हर आवेदन पर अलग-अलग समीक्षा की जानी चाहिए। इसके अलावा कार्यपरिषद ने भी पुनर्नियोजन के लिए आए आवेदनों को रिव्यू करने की बात कही थी। इसी परिपेक्ष्य में रिटायर शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इस बाबत गठित रिव्यू कमेटी की संस्तुति पर चार अध्यापकों के पुनर्नियोजन का निर्णय लिया गया है।