{"_id":"571d19e64f1c1ba06e8b6c75","slug":"the-public-is-tiring-of-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार से ऊब चुकी है जनता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश सरकार से ऊब चुकी है जनता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश की अखिलेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। अब वक्त आ चुका है कि प्रदेश की जनता ऐसी सरकार को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ दे। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। रविवार को यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कही।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि वे सभी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह तभी संभव होगा जब पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दे। इसके पूर्व राष्ट्रीय सचिव का भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने उदय प्रताप सिंह, राणा यशवंत सिंह आदि की मौजूदगी में उनका स्वागत किया। मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भी शिरकत की।