फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The prayers of the devotees were heard in the divine court of Balaji

Prayagraj News: बाला जी के दिव्य दरबार में सुनी गई भक्तों की अर्जी

Fri, 24 Apr 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 24 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The prayers of the devotees were heard in the divine court of Balaji
प्रयाग उत्थान समिति की ओर से अरैल में आयोजित श्री हनुमंत कथा में कथा व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त - फोटो : samvad
सोमेश्वर महादेव घाट पर आयोजित राष्ट्र हनुमंत कथा के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को बालाजी के दिव्य दरबार में भक्तों की अर्जी सुनी गई। बागेश्वर पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अर्जी सुनने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हिंदू ही हिंदू का विरोध कर रहा है। हनुमान जी ने लंका में जाकर डंका बजा दिया और हमें हनुमान जी की तरह भारत में रहकर कर हिंदू विरोधियों के खिलाफ डंका बजाना है। कथा का आयोजन प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर उदय प्रताप सिंह की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कथा के पूर्व बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बाला जी सरकार का दिव्य दरबार लगाया और बाला जी सरकार की ओर से स्वीकार किया गए भक्तों की अर्जी पर उनके संकटों से मुक्ति के लिए उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भजन सम्राट हंस राज रघुवंशी ने अपने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने अतिथियों को नुमान जी का चिह्न हचिन्ह देकर सम्मानित किया।

जीवन में रामायण बसाओगे तो महाभारत का नहीं होगा प्रवेश: नितीश भारद्वाज
भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वान ने कहा कि जीवन में रामायण आएगा तो महाभारत कभी प्रवेश नहीं करेगा। कथा के विश्राम दिवस पर परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि महाराज, महंत श्याम सुंदर पराश सहित अन्य अतिथियों ने आरती की। अंत में बाबा बागेश्वर सरकार के लिए अर्जी लगाते हुए हनुमान चालीसा और आरती के साथ कथा का समापन किया गया। मुख्य यजमान डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने सपरिवार ने आरती की। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, नीरज त्रिपाठी, कुमार नारायण, विनय प्रताप सिंह, अजीत सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रयाग उत्थान समिति की ओर से अरैल में आयोजित श्री हनुमंत कथा में कथा व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त

प्रयाग उत्थान समिति की ओर से अरैल में आयोजित श्री हनुमंत कथा में कथा व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed