{"_id":"5fa5aa6d8ebc3e9b7a5c01c3","slug":"the-police-of-four-police-stations-and-the-sog-have-also-been-defied-by-the-crooks-then-snatched-at-naini","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार थानों की पुलिस और एसओजी को भी धता बता गए बदमाश, नैनी में फिर छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार थानों की पुलिस और एसओजी को भी धता बता गए बदमाश, नैनी में फिर छिनैती
Sat, 07 Nov 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
नैनी में चैन स्नेचर बेलगाम हो चले हैं। शुक्रवार को भी स्कूटी सवार चेन स्नेचरों ने सुबह गंगोत्री नगर में महिला के गले से जंजीर छीन ली। इससे पहले बीते मंगलवार और बुधवार को भी छिनैती की चार घटनाओं को स्नैचर अंजाम दे चुके हैं। यह हाल तब है जब बदमाशों को पकड़ने के लिए नैनी, औद्योगिक, घूरपुर और करछना थाने की फोर्स के साथ गंगापार-यमुनापार एसओजी को भी लगाया गया है। हालांकि नतीजा कुछ खास नहीं निकला है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नैनी कोतवाली क्षेत्र के एग्रीकल्चर पुलिस चौकी अंतर्गत गंगोत्री नगर के विनायक नगर मोहल्ले निवासी राधा सक्सेना पत्नी राजीव सक्सेना घर के बाहर फूल तोड़ रहीं थीं। तभी स्कूटी सवार बदमाश आए और उनके गले से सोने की जंजीर खींचकर फरार हो गए। घटना में सीसीटीवी फुटेज तो नहीं मिला है लेकिन पीड़िता का कहना है कि दोनों बदमाश प्लेजर स्कूटी से थे। जिससे आशंका है कि ये वही स्कूटी सवार स्नेचर हैं, जो आईजी रेंज के रिश्तेदार समेत अन्य महिलाओं के साथ छिनैती की वारदात कारित कर चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नैनी क्षेत्र में चेन छिनैती की लगातार घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चार थानों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। कोई खास नतीजा न निकलते देख एसओजी को भी चेन स्नैचरों की धरपकड़ करने में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर बदमाशों ने चेन छिनैती कर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी। पुलिस के मुताबिक अधिकतर घटनाएं स्कूटी सवार बदमाशों ने ही अंजाम दी हैं। इसमें नीली, काली और सफेद रंग की स्कूटी के साथ पल्सर बाइक पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। चेन स्नैचरों की सक्रियता एडीए, चाका और गंगोत्री नगर में दिखाई दी है। पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है कि चेन स्नैचरों के बारे में कोई सुराग मिले लेकिन, हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस के मुताबिक अचानक छिनैती की बढ़ती घटनाओं के पीछे सट्टेबाजी बड़ा कारण है।