फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the passangers do not want to travell . in planes 50 percent seats are vaccant in planes

सफर से कतरा रहे यात्री, प्लेन में आधी से ज्यादा सीटें खाली

Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
the passangers do not want to travell . in planes 50 percent seats are vaccant in planes
दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ही नहीं वहां जाने वाले विमान में भी यात्रियों की संख्या का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। प्रयागराज से वर्तमान समय में दिल्ली, मुंबई एवं बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान संचालित है। लेकिन, इन तीनों ही शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की कमी ने विमानन कंपनियों को परेशानी में डाल दिया है। आलम यह है कि किसी दिन 10 तो किसी दिन 12 यात्री ही यहां से दिल्ली गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के पूर्व प्रयागराज से दिल्ली की दो एवं मुंबई, बंगलूरू, पुणे, रायपुर, कोलकाता एवं गोरखपुर की एक-एक सीधी उड़ान नियमित रूप से थी। 25 मार्च को सभी फ्लाइट बंद हुईं तो उसके ठीक दो महीने के बाद 25 मई से ही प्रयागराज से विमान संचालन आवश्यक नियम शर्तों के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

वर्तमान में बंगलूरू के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो की प्रतिदिन फ्लाइट उपलब्ध है, जबकि दिल्ली के लिए प्रयागराज से एयर इंडिया फ्लाइट संचालित कर रही है। हालांकि, इसका संचालन सोमवार छोड़ बाकी दिन हो रहा है। वहीं दूसरी ओर मुंबई के लिए सप्ताह में 3 दिन ही फ्लाइट संचालित की जा रही है। अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 25 मई से 6 जून तक की अवधि में यहां आने-जाने वाले विमान से कुल 4657 यात्रियों का आवागमन हुआ। हालांकि यहां आने वाले यात्रियों की संख्या जाने वाले यात्रियों के मुकाबले काफी ज्यादा है। अब तक 3279 यात्री यहां दिल्ली, मुंबई एवं बंगलूरू से आ चुके हैं, जबकि जाने वालों की संख्या 1378 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की घट रही संख्या से विमान कंपनियां चिंतित हैं। दिल्ली की बात करें तो एयर इंडिया की फ्लाइट से 26 मई से 6 जून तक कुल 11 फेरों में मात्र 189 यात्री ही प्रयागराज से दिल्ली गए। 29 मई को यहां से महज 10 यात्री ही दिल्ली गए, जबकि 28 मई को 12, पांच जून को 16, तीन जून को 14 यात्री ही इस फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुंबई की बात करें तो 25 मई से 6 जून तक इंडिगो की फ्लाइट ने कुल 7 फेरे वहां के लगाए। इस दौरान प्रयागराज से 574 यात्री मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि वहां से आने वाले यात्रियों की संख्या 1170 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed