फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The party will be strengthened if there is a worker at every booth: Sanjay Nishad

हर बूथ पर कार्यकर्ता होगा तो पार्टी होगी मजबूत: संजय निषाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The party will be strengthened if there is a worker at every booth: Sanjay Nishad
नैनी। मंत्री संजय निषाद का मंच पर किया जा रहा स्वागत। स्रोत-पार्टी - फोटो : Samvad
हर बूथ पर कार्यकर्ता होगा तो पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। हम संगठित होंगे तभी हमारी ताकत सभी को दिखेगी। 2027 चुनाव को लेकर पार्टी का कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। उक्त बातें शनिवार को नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में निषाद पार्टी की बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री संजय निषाद ने कही।
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री संजय निषाद का नए यमुना पुल के पुराने टोल प्लाजा के पास पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश गिरि उर्फ दीपू की नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह प्रयागराज निषाद राज की धरती है। यहां से प्रदेश और देश की दिशा तय होती है। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

हमारा समाज हमेशा से मुख्य धारा में रहा है। पहले लोग हमारे वोट का प्रयोग करते थे, लेकिन अब पार्टी ने निषादों को जागरूक किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह बेईमान पार्टी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने निषादों पर डंडा बरसाया है, जिसका जवाब अब पार्टी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिरादरी के लोगों से सोच बदलने का आह्वान किया। इस मौके पर दिलीप तिवारी, जीवन लाल यादव, नागेंद्र सिंह, दरोगा सिंह पटेल, पप्पू पटेल, राजेश शर्मा, मन्नू गुप्ता और रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed