फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The only woman living in the house was burnt, the situation is critical

घर में रह रही अकेली महिला को जलाया, स्थिति नाजुक 

Tue, 01 Jun 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
The only woman living in the house was burnt, the situation is critical
demo pic - फोटो : अमर उजाला
खीरी थाना क्षेत्र के कौहट लोहरा गांव में बीती रात एक मकान में रह रही अकेली महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। सुबह होने पर जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और महिला गंभीर रूप से जलकर बेहोश पड़ी है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और उसके परिवार के सदस्यों को दी गयी। सूचना पर पहुंचे खीरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने  महिला को तत्काल इलाज हेतु  एसआरएन अस्पताल भेजा। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गोमती देवी पत्नी शिव शंकर सिंह निवासी कौहट लोहरा गांव थाना खीरी अपने घर में प्रतिदिन की भांति रात में खा पीकर सोई हुई थी। देर रात कुछ अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा उसे जला दिया गया। घटना सुबह तब पता चला जब पास पड़ोस के लोग उनके न जगने पर उनके घर गए तो देखा तो  सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया इनके पति मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं इनके तीन बच्चे हैं। जिसमें एक बच्ची की शादी हो गई है। दो बच्चे भी पिता के साथ मुंबई में ही रह रहे थे। यह घर में अकेली रहतीं थी। जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए दरिंदों ने ऐसा अंजाम कर दिया। जबकि गांव में इस घटना को लेकर  तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed