फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The only way to reach the temple of education is through a footpath.

Prayagraj News: शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने को पगडंडी ही सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The only way to reach the temple of education is through a footpath.
उरुवा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय चौकठा नरवर, शिक्षा के इस मंदिर में पहुंचने के लिए पगडंडी ही सहारा है। पगडंडी के सहारे स्कूल में पंजीकृत 106 बच्चों समेत शिक्षकों का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में खेतों में पानी भर जाने के कारण पगडंडी भी डूब जाती है। फिसलकर गिरने से कई बार बच्चों की ड्रेस तक खराब हो जाती है और उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल तक सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन समस्या जस की तस है। ग्रामीण रामआज्ञा तिवारी और सुनील कुमार के मुताबिक, स्कूल तक सड़क का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा सकता है फिर भी निराकरण नहीं हो रहा है। पचासों बार किए गए पत्राचार के बाद भी कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

उरुवा में 1995 में प्राथमिक विद्यालय चौकठा नरवर की स्थापना की गई। स्कूल से पांच सौ मीटर दूर ही मुख्य सड़क है। उसे स्कूल से जोड़ने के लिए खेतों के बीच बनी पगडंडी ही एकमात्र रास्ता है। 30 वर्ष बाद भी स्कूल को मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा सका। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने बताया कि कई बार सड़क के लिए ऑनलाइन शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद से भी स्कूल को सड़क से जोड़ने की मांग की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। उन्होंने बताया कि बारिश के समय और खराब स्थिति हो जाती है। बच्चे भी स्कूल आना बंद कर देते हैं। संवाद

दो शिक्षकों के भरोसे स्कूल
प्राथमिक विद्यालय में 106 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सिर्फ दो शिक्षकों पर है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार के अलावा सहायक अध्यापक सूरज कुमार की नियुक्ति हुई है। स्कूल में कई कक्षाओं को एक साथ चलाया जाता है। हाल ही में लापरवाही के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक रहे संजय कुमार को बीएसए ने निलंबित कर दिया था। संवाद


बोले अफसर
विकासखंड उरुवा के चौकठा नरवर स्थित प्राथमिक विद्यालय तक आने-जाने के लिए रास्ते की समस्या है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ हो नहीं सका। हालांकि विभाग के अलावा प्रशासन को भी पत्राचार किया जा चुका है। आदेश आने पर ही आगे कुछ किया जाएगा। - वरुण मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed