फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The one who played the character of Shatrughan in Ramdal dies after consuming poisonous substance

Prayagraj News: रामदल में शत्रुघ्न का पात्र निभाने वाले की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The one who played the character of Shatrughan in Ramdal dies after consuming poisonous substance
कर्नलगंज में शनिवार शाम 15 वर्षीय आयुष गोस्वामी घर के भीतर संदिग्ध हालात में मृत मिला। वह कटरा रामलीला की ओर से निकाले जाने वाले रामदल में शत्रुघ्न का पात्र निभाता था और एक दिन पहले भी प्रतिभाग किया था। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आयुष पुत्र सुनील गोस्वामी कर्नलगंज थाने के पीछे वाले मोहल्ले में रहता था। वह कर्नलगंज इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था और कटरा रामलीला कमेटी की ओर से निकाली जाने वाली चौकियों में शत्रुघ्न बनता था।
विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक, वह शुक्रवार रात भी चौकी में शामिल होने गया था और शनिवार सुबह 11 बजे के करीब कमरे में सोने चला गया। दोपहर दो बजे के करीब पिता जगाने पहुंचे तो वह मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने पूछताछ में बताया कि उसे दो दिन से तेज बुखार था। मना करने के बावजूद वह शुक्रवार रात रामदल में हिस्सा लेने गया था।
उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि आयुष की मौत जहरीला पदार्थ खाने की वजह से हुई है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। इसे जल्द ही जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।


पैर व गले में बंधा था दुपट्टा
सूत्रों के मुताबिक, मृतक के पैरों व गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस बाबत पूछने पर घरवालाें ने बताया कि उसे कुछ दिनों पहले डेंगू हुआ था। इसके चलते उसके पैरों व सिर में दर्द की शिकायत रहती थी। इस कारण से ही वह अक्सर पैरों व सिर को बांध लेता था। उधर मोर्चरी पहुंचे पिता ने बताया कि दुपट्टे से पैर बंधे होने की बात गलत है। यह भी बताया कि आयुष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed