फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The one who beat up the student in a post was made in-charge

छात्र को चौकी में बंद कर पीटने वाले को बनाया प्रभारी

Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The one who beat up the student in a post was made in-charge
इविवि में बीए के छात्र सर्वेश यादव को चौकी में बंद कर पीटने के आरोपी दरोगा हर्षवीर सिंह को चौकी प्रभारी बना दिया गया है। सोमवार देर रात हर्षवीर की नियुक्ति बतौर लालगोपालगंज चौकी प्रभारी कर दी गई। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टरों समेत 49 अन्य पुलिसकर्मियों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को कर्नलगंज में इविवि के छात्र सर्वेश यादव को विवि चौकी में बंद कर पीटने की घटना हुई थी। उसे बेल्ट व डंडों से पीटा गया था। आरोप था कि चौकी प्रभारी हर्षवीर सिंह और नाका चौकी प्रभारी सोहराब आलम ने दोनों को बेरहमी से पीटा। घटना से आक्रोशित इविवि के छात्रों ने कर्नलगंज थाने का घेराव किया था। इसके बाद एसएसपी आवास के बाहर पहुंचकर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

छात्रों के आक्रोश को देखते हुए दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दोनों को बहाल करते हुए तैनाती दे दी गई थी। सोमवार देर रात 50 पुलिसकर्मियों की नई तैनाती संबंधी आदेश जारी हुआ। इसमें हर्षवीर को लालगोपालगंज चौकी प्रभारी बनाए जाने की बात भी शामिल थी। जो चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांच इंस्पेक्टरों भूपेंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश, राममोहन राय, यशपाल सिंह और रमेश चौबे को विवेचना सेल क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसकेअलावा 14 दरोगाओं को नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही 21 सिपाहियों को भी अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed