फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The most brilliant students of the district are from the schools of Koraon

Prayagraj News: जिले के सर्वाधिक मेधावी कोरांव के स्कूलों से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The most brilliant students of the district are from the schools of Koraon
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में जिले की मेरिट लिस्ट में कोरांव के स्कूलों के सर्वाधिक मेधावी शामिल हैं। कोरांव के स्कूलों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में कुल 13 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से कुछ तो राज्य स्तर की लिस्ट में भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य में हाईस्कूल में कोरांव के एसपी इंटर कॉलेज सिकरो की श्रेया सिंह ने चौथा और साक्षी ओझा ने नौवां स्थान हासिल किया है। वहीं, जिला स्तर पर प्रियल सिंह पटेल ने जिले में चौथा स्थान और रुची सिंह ने जिले में छठा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट में राज्य की सूची में शिवानी सिंह दूसरे स्थान पर और शिप्रा सिंह चौथे स्थान पर रहीं। जिला स्तर पर शिवानी सिंह छठे व प्रियांशू पांडेय दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरांव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज के चार छात्र आदित्य केसरी, शिवम सिंह, अभय शुक्ला और शिवांशू प्रजापति जिले की टॉप-10 सूची में शामिल हैं। वहीं, चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज की यामिनी शुक्ला भी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed