{"_id":"58b5d5154f1c1b5d1c8309dc","slug":"the-money-will-breathe-today-in-the-open-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुली हवा में सांस लेने का लगेगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुली हवा में सांस लेने का लगेगा पैसा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहीद चंद्रशेखर आजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह हो या शाम, चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी बाग) की खुली हवा में सांस लेना है तो इसके लिए बुधवार से आपको पैसे खर्च करने होंगे। प्रशासन ने कंपनी बाग में प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क की सूची जारी कर दी है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के खिलाड़ियों समेत कंपनी बाग में स्थित सभी संस्थानों के कर्मचारियों को शुल्क से मुक्त रखा गया है लेकिन प्रवेश के लिए उन्हें भी पास जारी किया जाएगा। इनके अतिरिक्त कंपनी बाग में सभी को प्रवेश शुल्क देना होगा। प्रशासन ने संबंधित संस्थानों से खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों की सूची मांगी है।
कंपनी बाग में प्रवेश के लिए सभी छह गेट खुले रहेंगे लेकिन टिकट वितरण सिर्फ चार गेटों पर होगा। इंडियन प्रेस चौराहे के सामने और पन्ना लाल रोड पर डॉ. बजाज के सामने वाले गेट पर टिकट का वितरण नहीं होगा। कंपनी बाग में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति पांच रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 100 रुपये में मासिक पास, 250 रुपये में त्रैमासिक पास, 500 रुपये में अर्धवार्षिक और 1000 रुपये में वार्षिक पास बनवाया जा सकता है। हालांकि पहले दिन पास के लिए सिर्फ फॉर्म वितरित किए जाएंगे और लोगों को प्रवेश के लिए पांच रुपये शुल्क देना होगा। जहां से टिकट मिलेगा, वहीं से पास के लिए फॉर्म का वितरण होगा। फॉर्म भरकर जमा करने के 24 घंटे बाद पास जारी कर दिया जाएगा।
नई व्यवस्था को लागू कराने के मद्देनजर मंगलवार को डीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक भी हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कंपनी बाग में सुरक्षा के मद्देनजर पहले चरण में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही 20 भूतपूर्व सैनिकों की गार्ड्स के रूप में तैनाती की जाएगी। सभी गार्ड्स को वॉकी-टॉकी भी दिए जाएंगे। साथ ही पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेेंगे।