{"_id":"5a0f3a204f1c1bdb538bde0a","slug":"the-missing-young-man-found-dead-in-the-well-kohram2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की सूखे कुंए में मिली लाश, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की सूखे कुंए में मिली लाश, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मृतक भैरव की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के तिल्हापुर गांव में एक युवक का शव मिला। दो दिन पहले वह घर से बकरी का शव दफनाने की बात कहकर निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी भैरो प्रसाद उर्फ पप्पू (38) पुत्र छेदीलाल मजदूर था।
यमुना घाट से बालू की भराई कर परिवार की जीविका चलाता था। बताया जा रहा है कि पत्नी आशा देवी बच्चों के साथ मायके गुरौली गई हुई थी। घर में युवक अकेले था। बुधवार की शाम उसकी बकरी मर गई थी। देर शाम वह बकरी का शव दफन करने के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा।
परिवार के लोगों ने खोजबीन भी किया पर कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह गांव के लोग कुंए से बदबू आने पर देखा कि युवक का शव कुंए में पड़ा है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। फायर कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ पुलिस का मानना है कि युवक की मौत कुंए में गिरने से हुई है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।