{"_id":"60fee3198ebc3e8ba22afc4a","slug":"the-miscreants-robbed-the-truck-by-taking-the-driver-hostage-the-police-freed-the-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर लूट ले गए ट्रक, पुलिस ने चालक को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बनाकर लूट ले गए ट्रक, पुलिस ने चालक को कराया मुक्त
Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:00 PM IST
सार
- घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया कर्मा मार्ग पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने चालक को कराया मुक्त
विज्ञापन
बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कितनी सक्रिय है, इस बात का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि हाईवे पर कार सवार बदमाश पहले तो ट्रक सहित चालक का अपहरण करते हैं और इसके बाद उसे कुछ किलो मीटर दूर ले जाकर बंधक बनाते हैं, बाद में ट्रक लूटकर फरार हो जाते हैं। मामला घूरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
बस्ती जिला निवासी हरि शंकर पांडेय ट्रांसपोर्टर हैं। बस्ती का ही रहने वाला विकास वर्मा उनकी ट्रक का चालक है। रविवार को वह लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा गांव में ट्रक लेकर गिट्टी लादने के लिए जा रहा था। वह घूरपुर से भीटा की ओर जा रहा था कि तभी कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे वहां से पांच किलोमीटर दूर गौहनिया कर्मा मार्ग पर ले गए।
यहां उसे एक पेड़ में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर बदमाश ट्रक लूटकर वहां से फरार हो गए। इसी घटनाक्रम के दौरान कही भी रात में पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम नहीं दिखाई पड़ी। सुबह लोगों ने उसे पेड़ में बंधा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक चालक को मुक्त कराया और उसका प्राथमिक उपचार कराया। मामले में सीओ करछना राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में चालक से बातचीत कर लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पूरी रात हाईवे पर पेट्रोलिंग करती है पुलिस टीम
पुलिस दावा करती है हाईवे पर उनकी पेट्रोलिंग टीम पूरी रात गश्त करती रहती है, लेकिन रविवार रात को घूरपूर थाना क्षेत्र में घटी घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली की कलाई खोलकर रख दी है। सूत्रों की माने तो हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाली टीम ओवर लोड ट्रकों से पूरी रात वसूली करने में ही मस्त रहती है। वहीं स्थानीय पुलिस की टीम भी इसी काम में लिप्त रहती है। जिसके कारण हाईवे पर आय दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।