फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants fled after snatching Rs 1 lakh from the farmer.

Prayagraj News: किसान का एक लाख रुपये छीनकर भाग गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fled after snatching Rs 1 lakh from the farmer.
घर से एक लाख रुपये लेकर जसरा बाजार में सरिया खरीदने आए किसान से जसरा के इंडियन बैंक के पास छिनैती हो गई। बदमाश किसान का एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना पर घूरपुर पुलिस ने बैंक और अगल-बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेधुवार गांव के किसान जगदंबा प्रसाद पटेल (75) अपने पौत्र दीपांशु पटेल (14) के साथ घर से एक लाख रुपये लेकर के जसरा बाजार में सरिया खरीदने आए थे। इंडियन बैंक के सामने खड़े होकर पुत्र दिनेश पटेल का इंतजार करने लगे। इतने में हेलमेट लगाए दो युवक बाइक से आए। किसान को अपना परिचित बता पांच सौ रुपये का फुटकर मांगा।
विज्ञापन

जगदंबा प्रसाद ने फुटकर देने के लिए जैसे ही गड्डी निकाली वह झपट्टा मारकर फरार हो गए। दीपांशु ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बदमाश आए दिन इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed