{"_id":"6134ed1631b3222f1e1a5678","slug":"the-miscreant-attacked-the-transporter-s-house-the-bullets-were-fired-when-the-door-was-not-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर के घर दबंग ने बोला धावा, दरवाजा न टूटने पर तड़तड़ाईं गोलिया, खोखे भी बिन ले गया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर के घर दबंग ने बोला धावा, दरवाजा न टूटने पर तड़तड़ाईं गोलिया, खोखे भी बिन ले गया, वीडियो वायरल
Sun, 05 Sep 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:45 PM IST
सार
भुक्तभोगी करेली के गौसनगर में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहते हैं। उनका ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। उनका आरोप है कि शनिवार रात 11 बजे के करीब मोहल्ले में ही रहने वाला मो. अजमल लाठी व असलहा लेकर उनके घर पर चढ़ आया और गाली देते हुए उन्हें पुकारने लगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : घर पर चढ़कर फायरिंग।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में रहने वाले ट्रांसपोर्टर सैयद मोहम्मद जावेद (35) के घर आधी रात चढ़कर फायरिंग की गई। हमले में वह बाल-बाल बच गए। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले दबंग युवक ने गुुंडई के विरोध पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी करेली के गौसनगर में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहते हैं। उनका ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। उनका आरोप है कि शनिवार रात 11 बजे के करीब मोहल्ले में ही रहने वाला मो. अजमल लाठी व असलहा लेकर उनके घर पर चढ़ आया और गाली देते हुए उन्हें पुकारने लगा। उसकी मंशा ठीक न देख वह बाहर नहीं निकले तो लाठी से दरवाजा तोड़ने लगा। उन्होंने बाहर निकलकर विरोध जताया तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
एक के बाद एक उसने तीन गोलियां दागीं जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित व्यापारी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस वापस चली आई। करेली पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
पिस्टल दिखाकर करता है दबंगई
भुक्तभोगी का आरोप है कि अजमल मोहल्ले में दबंगई करता है। वह पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाता फिरता है। इससे पहले भी वह मोहल्ले के कई लोगों से झगड़ चुका है। उसके खौफ के चलते लोग पुलिस से शिकायत करने से डरते हैं।
फायरिंग के बाद बिन ले गया खोखे
ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग की पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने से पता चला कि आरोपी ने फायरिंग तो की ही, मौके से खोखे भी बिन ले गया। फायरिंग करने के बाद वह फुटेज में कारतूस के खोखे बिनते भी नजर आता है।
पिस्टल दिखाकर करता है दबंगई
भुक्तभोगी का आरोप है कि अजमल मोहल्ले में दबंगई करता है। वह पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाता फिरता है। इससे पहले भी वह मोहल्ले के कई लोगों से झगड़ चुका है। उसके खौफ के चलते लोग पुलिस से शिकायत करने से डरते हैं।
फायरिंग के बाद बिन ले गया खोखे
ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग की पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने से पता चला कि आरोपी ने फायरिंग तो की ही, मौके से खोखे भी बिन ले गया। फायरिंग करने के बाद वह फुटेज में कारतूस के खोखे बिनते भी नजर आता है।