41 डिग्री पर पहुंचा पारा, छाए बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारे ने तीन दिनों से रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार, शनिवार को पारा 40 के करीब जो रविवार को बढ़कर 41 पर पहुंच गया। रात का पारा शुक्रवार को जहां 21 डिग्री पर था, वहीं शनिवार को बढ़कर यह 23 डिग्री पर पहुंचा। रविवार रात तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। रात के पारे में तीन दिनों में ही चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी होने से कम वायु दाब का क्षेत्र बना और आसमान में बादल छा गए। इससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह स्थानीय प्रभाव के चलते ऐसा हुआ।