{"_id":"57c9e0334f1c1bd4352cb7cd","slug":"the-mayor-who-has-threatened-caught-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर को धमकी देने वाले कौशाम्बी से पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर को धमकी देने वाले कौशाम्बी से पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी को धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से पकड़ लिया है। गुरुवार को सीओ प्रथम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कौशाम्बी में दबिश देकर दो युवकों को उनके घर से दबोच लिया। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि आरोपी रिश्तेदार हैं। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी थी।
महापौर के मोबाइल पर चार दिन पहले मैसेज आया कि जान की सलामती चाहिए तो तीन सितंबर को ट्रक के पिछले पहिए के नीचे काले बैग में पांच लाख रुपये रख देना। रुपये नहीं मिले तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। सुबह लगभग नौ बजे मैसेज मिलने के बाद परेशान महापौर ने एसएसपी से मिलकर घटना की शिकायत की। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट लिखकर छानबीन में लगी थी। आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी ने फर्जी आईडी पर सिम लिया होगा। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा छानबीन शुरू की तो बदमाशों की लोकेशन कौशाम्बी में मिली। जिसके आधार पर सीओ प्रथम रूपेश सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।