फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The married woman was thrown out of the house for not getting Rs 10 lakh

Prayagraj News: 10 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 04 Sep 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 04 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for not getting Rs 10 lakh
नवाबगंज। दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोप है कि दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के साबरखेड़ा निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने बेटी आरती का विवाह गांव के ही मोहित पाल सिंह के साथ 26 अप्रैल 2022 को किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाता। गर्भवती होने पर 20 दिसंबर 2022 को परिजनों ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इससे उसकी हालत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन

विवाहिता ने बताया कि 20 जून 2023 को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। दर्ज कराई रिपोर्ट में विवाहिता ने पति मोहित पाल सिंह के साथ त्रिलोकी सिंह, जसवंता सिंह, विजेंद्रपाल सिंह, मंजू गंगवार और हरिप्रसाद को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विवाहिता को घर से निकाला
भोजीपुरा। अभयपुर केशौपुर की रहने वाली अफसाना ने ससुरालियों पर दहेज मे पांच लाख रुपये न मिलने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 2017 में उसकी शादी भूड़ा गांव निवासी रिजवान से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल में उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। रुपये न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत आईजी से की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed