फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The market was deserted, and the murder was still the topic of discussion on the fourth day

Prayagraj News: मार्केट में पसरा सन्नाटा, चौथे दिन भी हर किसी की जुबां पर रही हत्या की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
The market was deserted, and the murder was still the topic of discussion on the fourth day
साउथ मलाका चौराहे ​स्थित भवनको चार लोगों की हत्या के बादसील कर दिया गया।अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
साउथ मलाका में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी वैश्य और बेटे अभिषेक वैश्य की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चौथे दिन भी इलाके में हालात सामान्य नहीं हो सके।
विज्ञापन

जिस मार्केट में रोज सुबह से देर रात तक ग्राहकों और व्यापारियों की चहल-पहल रहती थी वहां अब तक सन्नाटा पसरा हुआ है। कई दुकानें बंद रहीं, जबकि खुली दुकानों पर भी कारोबार प्रभावित दिखाई दिया।घटनास्थल के बाहर दिनभर अभी भी जमावड़ा लग रहा। आने-जाने वाले राहगीर कुछ देर रुककर वारदात के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोग छोटे-छोटे समूहों में खड़े होकर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा करते दिखाई दिए। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर एक ही परिवार के चार सदस्यों की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट में नहीं लौटी रौनक
स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्याकांड के बाद पूरे बाजार का माहौल बदल गया है। जिन दुकानों पर रोज ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी, वहां अब सन्नाटा दिखाई दे रहा है। कई दुकानदार घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जिस भवन में चार हत्याएं हुईं, उसके आसपास जाने से भी लोग हिचक रहे हैं। आसपास के दुकानदारों का अधिकांश समय भी ग्राहकों से ज्यादा हत्याकांड पर चर्चा करने में बीत रहा है।

घटनास्थल को देखने पहुंच रहे लोग
सील किए गए मकान के बाहर लोगों की भीड़ लगातार जुट रही है। दूसरे इलाकों से भी लोग घटनास्थल को देखने पहुंच रहे हैं। हालांकि पुलिस किसी को भी परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दे रही है। मकान के बाहर बैरिकेडिंग और पुलिस की निगरानी जारी है। जिस परिवार को लोग वर्षों से जानते थे, उसके चार सदस्यों की एक साथ हत्या की खबर आज भी लोगों को स्तब्ध कर रही है।


खुलासे के बाद भी चर्चा कम नहीं
आरोपी शनि गुप्ता की गिरफ्तारी और हत्याकांड के खुलासे के बाद भी लोगों की जिज्ञासा कम नहीं हुई है। लोग हत्या के पीछे की वजह, संपत्ति विवाद, अभिषेक की भूमिका और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि इतने बड़े अपराध को केवल दो लोगों ने अंजाम दिया होगा। यही कारण है कि पुलिस जांच के हर नए पहलू पर लोगों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed