फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The love-killing daughter murdered with a whistle

लव मैरिज करने वाली बेटी की चापड़ से काटकर हत्या

Thu, 18 Jul 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The love-killing daughter murdered with a whistle
The love-killing daughter murdered with a whistle
लव मैरिज करने वाली बेटी
विज्ञापन

की चापड़ से काटकर हत्या
ऑनर किलिंग
0 करेली निवासी थी युवती, मुंबई में वारदात, पिता गिरफ्तार
0 युवक और युवती के पिता का मुंबई में पान का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। झूठी शान के फेर में शहर की एक बेटी को ऑनर किलिंग का शिकार होना पड़ा। पिता ने आशीर्वाद देने के बहाने बुलाकर उसे चापड़ से काटकर मौत के घाट उतार दिया। करेली की रहने वाली मीनाक्षी की हत्या मुंबई में की गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पिता राजकुमार चौरसिया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
करेली के करेंहदा के पास नुमाया डाही गांव की रहने वाली मीनाक्षी चौरसिया (19) पुत्री राजकुमार पड़ोस में रहने वाले बृजेश चौरसिया से प्रेम करती थी। वह और मीनाक्षी का पिता मुंबई में रहकर पान का कारोबार करते हैं। प्रयागराज स्थित घर आने-जाने के दौरान बृजेश की मीनाक्षी से नजदीकी हो गई थी। दोनों एक ही जाति के थे, इसके बावजूद मीनाक्षी का परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। 22 फरवरी को मीनाक्षी घर छोड़कर बृजेश के पास चली गई। एक मार्च को उन्होंने सतना में शादी कर ली। इसके बाद दो मई को मुुुुंबई में कोर्ट मैरिज कर घाटकोपर वेस्ट के नारायणनगर में रहने लगे। बृजेश ने बताया कि 13 जुलाई को वह काम पर गया था। इसी दौरान मीनाक्षी ने फोन कर बताया कि पिता राजकुमार ने उसे फोन कर मिलने बुलाया है। बकौल बृजेश, उसने मना किया लेकिन वह नहीं मानी। रात 12.30 बजे के करीब वह घर पहुंचा तो मीनाक्षी नहीं मिली। उसे खोजता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस से उसकी हत्या की जानकारी मिली। पहले पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में मोबाइल की डिटेल व शक के आधार पर उसके पिता से पूछताछ शुरू की। पहले वह इधर-उधर की बातें करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में मीनाक्षी की हत्या की बात कबूल ली। बताया कि उसने चापड़ से काटकर उसकी हत्या कर दी है। 16 जुलाई को मामले का खुलासा करते हुए मुंबई पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आशीर्वाद देने के लिए बुलाया था
पति बृजेश ने बताया, मीनाक्षी पांच महीने की गर्भवती थी। यह बात पता चलने पर उसका पिता राजकुमार आगबबूला हो गया। हालांकि, उसने कभी यह जाहिर नहीं होने दिया। 13 जुलाई को उसने फोन कर मीनाक्षी से कहा था कि वह उसे अपनाने के लिए तैयार है और उसे आशीर्वाद देना चाहता है। यह बात मीनाक्षी ने उसे फोन कर बताई थी, जिस पर उसने उसे जाने के लिए मना किया था। लेकिन, रात में फिर मीनाक्षी को फोन कर उसने बुलाया। मीनाक्षी पिता के धोखे को समझ नहीं सकी और उससे मिलने पहुंच गई। वहां जैसे ही वह उसका पैर छूने के लिए झुकी, पिता ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला। मीनाक्षी के गर्दन व सिर के पिछले हिस्से में गहरे जख्म के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदमे में युवक का परिवार, युवती
के परिवारवालों को अफसोस नहीं
मीनाक्षी के कत्ल के बाद से करेली स्थित उनके गांव नुमाया डाही में मातम पसरा हुआ है। बृजेश के घरवालों का कहना है कि उन्होंने कभी इस रिश्ते का विरोध नहीं किया। लेकिन, मीनाक्षी के परिवारवालों के विरोध को देखते हुए कभी बहू व बेटे को गांव नहीं बुलाया। बृजेश के भाई अंकुर ने बताया कि शादी के बाद मीनाक्षी के परिवारवालों ने धमकी दी थी। उधर, गांववाले भी इस घटना से स्तब्ध हैं। मीनाक्षी के घर में मौजूद उसकी मां संगीता और छोटे भाई को उसकी मौत का कोई अफसोस नहीं। मां का कहना है कि जिस बेटी ने उनकी इज्जत की परवाह नहीं की, उसके कत्ल का उन्हें कोई गम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed