फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The loco pilot stopped Purva Express after hitting the bike, stirred up

बाइक से टकराने के बाद लोको पायलट ने रोक दी पूर्वा एक्सप्रेस, मचा हड़कंप

Fri, 08 Jan 2021 01:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The loco pilot stopped Purva Express after hitting the bike, stirred up
पूर्वा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
थरवई के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक प्रयागराज की ओर आ रही पूर्वा एक्सप्रेस को आता देखकर अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि रात 8.30 बजे के आसपास गाड़ी संख्या 02381 पूर्वा एक्सप्रेस फाटक संख्या 35 सी डेरागदाई  के पास पहुंची। इस दौरान एक युवक फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तेज रफ्तार से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस देखकर वह भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


आपाधापी में वह अपनी बाइक रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ गया। इस दौरान पूर्वा के इंजन की बाइक से टक्कर होने से वहां तेज आवाज आई। बाइक भी काफी दूर जाकर गिर गई। आनन फानन में ट्रेन ड्राइवर में वहां ब्रेक लगाकर उसे रोका। ट्रेन के तमाम यात्री भी बाहर उतर आए। लोको पॉयलट द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दिए जाने के बाद आरपीएफ एवं तमाम रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए।  इंजन की जांच करने के बाद रात 8.55 बजे उसे ओके कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन रात 9.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed