फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The locked residence and office of Dhampur Bioorganics were inspected after breaking the locks.

Prayagraj News: धामपुर बायोऑर्गेनिक्स के बंद आवास व कार्यालय के ताले तोड़कर की जांच

Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The locked residence and office of Dhampur Bioorganics were inspected after breaking the locks.
मीरगंज। धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) में आयकर टीम की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बताया जाता है कि मिल परिसर की छानबीन के बाद बंद आवास और कार्यालयों के ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक जांच जारी रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आयकर टीम मिल परिसर स्थित अधिकारियों और संचालकों के आवास और कैंप कार्यालय पर पहुंची। वहां ताले बंद मिले। मिल के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेज की जांच की। सूत्रों का कहना है कि 72 घंटे तक चली जांच में वित्तीय हेराफेरी के संदिग्ध रिकॉर्ड मिले हैं। हालांकि, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

एमडी आवास में आयकर टीम के पहुंचने से मिल परिसर में चर्चाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जो कर्मचारी मिल से बाहर हैं, वह कुछ कहने से कतरा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन सर्विलांस पर लगे होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed