{"_id":"5dd9853a8ebc3e549a775694","slug":"the-location-of-the-abuser-from-the-commission-president-was-found-in-delhi-allahabad-news-ald26100241","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले की लोकेशन दिल्ली में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले की लोकेशन दिल्ली में मिली
विज्ञापन
प्रयागराज। उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से एसएमएस भेजकर गालीगलौज करने के आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। जिसके बाद शाम को एक टीम वहां के लिए रवाना कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए अलीगढ़ पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
आयोग अध्यक्ष के साथ शुक्रवार दोपहर फोन पर तब अभद्रता की गई जब वह कार्यालय में थे। आपत्तिजनक बातें लिखा एसएमएस भेजने से पहले उनके मोबाइल पर उसी नंबर से चार बार कॉल भी आई थी, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। फोन करने वाले ने खुद को शाकिर अली, जिला महामंत्री भाजपा अलीगढ़ बताया था। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण रात में ही पुलिस सक्रिय हो गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई तो उस समय आरोपी का नंबर बंद था। इसके बाद सर्विलांस सेल को जानकारी देकर वह नंबर उपलब्ध कराया गया, जिससे अध्यक्ष के पास धमकी भरा मैसेज आया था। सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद नंबर ऑन हुआ, तब उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। सर्विलांस सेल से यह जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस थाने से एक टीम शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस इस बारे में कुछ बोलने से तो इंकार करती रही, लेकिन उसका यह जरूर कहना है कि लोकेशन मिली है, जिस पर एक टीम दूसरे राज्य के लिए रवाना कर दी गई है।
महिला के नाम से जारी हुआ है सिम
उधर सूत्रों की मानें तो इस मामले में यह भी जानकारी मिली है कि जिस नंबर से अध्यक्ष को धमकी दी गई, वह किसी महिला के नाम से जारी कराया गया है। फिलहाल उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। फोन करने वाला शाकिर अली है या फिर किसी ने उसके नाम से फोन किया, इसका पता महिला के मिलने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
फोन करने वाले की तलाश की जा रही है। कुछ अहम जानकारी मिली है जिस पर एक एसआई व दो कांस्टेबल की टीम दूसरे राज्य के लिए रवाना की गई है। यह भी पता चला है कि जिस नंबर से अध्यक्ष को फोन किया गया, उसी नंबर से बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के पास भी कॉल किया गया।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी