{"_id":"d9bd97065c22c0a0cbffda75f55a602f","slug":"the-lizard-in-food-engineering-college-mess-22-students-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कालेज की मेस के भोजन में छिपकली, 22 छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कालेज की मेस के भोजन में छिपकली, 22 छात्राएं बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
फाफामऊ(ब्यूरो)। फाफामऊ स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज की मेस के भोजन में छिपकली गिर गई। छात्राओं को वही भोजन परोस भी दिया गया। छात्राएं अभी भोजन कर ही रही थीं कि अचानक एक छात्रा की नजर कढ़ाई में गिरी मरी छिपकली पर पड़ गई। यह देख छात्राओं में हड़कम्प मच गया। छिपकली गिरे भोजन करने के अहसास से लगभग दो दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी जिस पर कालेज प्रबंधन ने उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। जहां 21 छात्राएं प्राथमिक उपचार के बाद कालेज लौट आईं, जबकि एक छात्रा को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया।
फाफामऊ के एक इंजीनियरिंग कालेज में सोमवार की रात छात्राएं खाना खा रहीं थीं। तभी एक छात्रा ने बताया कि कड़ाही में एक छिपकली मरी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही छात्राएं खाना छोड़कर मेस के बाहर आ गईं। खाने में छिपकली की सूचना से छात्राओं में दहशत फैल गयी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती महसूस हुई। इसकी जानकारी होने पर कालेज के प्रबन्ध तंत्र ने खाना खा चुकीं सभी बाइस छात्राओं को फाफामऊ के निजी अस्पताल में भेजा। जहां छात्रा शीतल सिंह की तबीयत खराब होने पर भर्ती किया गया।
शेष उत्कर्षिनी मिश्र, सरिता सोनकर, दिव्या, नेहा सिंह, संध्या, प्रियंका, दीप्ति, राधा आदि इक्कीस छात्राओं को तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। छात्रा शीतल सिंह को भी मंगलवार को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में कालेज के निदेशक सीपी सिंह ने बताया कि मेस की जमीन पर एक मरी छिपकली को देखकर छात्राएं दहशत में आ गईं। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांचकर छात्राओं की तबीयत सही बताई।