फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The least number of names were cut at the booth in the district, the administration got the verification done again.

Prayagraj News: बूथ पर जिले में सबसे कम कटे नाम, प्रशासन ने दोबारा कराया सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The least number of names were cut at the booth in the district, the administration got the verification done again.
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रयागपुर रामगढ़वा गांव स्थित बूथ संख्या 309 पर मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उस समय नया मोड़ आ गया, जब यहां सबसे कम मतदाता नाम काटे जाने की बात सामने आई। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) रविशंकर यादव को सूची में दर्ज 1013 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने निर्धारित समय के भीतर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूर्ण किया।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान 19 मतदाताओं का नाम सूची से बाहर किया गया, जिनमें आठ मृतक, नौ विस्थापित, एक डुप्लीकेट और एक मतदाता अनुपस्थित पाया गया। समय से कार्य पूर्ण करने पर जिलाधिकारी ने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

इसी बीच यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित बूथ पर जिले में सबसे कम 19 मतदाता ही सूची से बाहर किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनः सत्यापन के निर्देश दिए। आदेश के क्रम में बुधवार को खंड विकास अधिकारी मांडा अनीश अहमद, जेई आरईएस जग नारायण के साथ भंजनपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां बीएलओ द्वारा हटाए गए 19 मतदाताओं समेत पूरी मतदाता सूची का पुनः परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed