फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The lawyer claimed the lives of truck animal smugglers

पशु तस्करों के ट्रक ने ली वकील की जान

Tue, 13 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
हंडिया (इलाहाबाद)। जीटी रोड पर हंडिया इलाके में सोमवार सुबह चुनार से बाइक पर इलाहाबाद आ रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता अशिभूषण सिंह को पशु तस्करों के ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


चुनार (मिर्जापुर) के मगरहा गांव में रहने वाले शशिभूषण सिंह (41) यहां शहर में रहकर हाईकोर्ट में वकालत करते थे। वह शनिवार को घर गए थे। वहां से सोमवार सुबह शशिभूषण बाइक पर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब दस बजे वह जीटी रोड पर हंडिया कस्बे में थाने के करीब पहुंचे तभी उन्हें पीछे से मवेशियों भरे ट्रक ने चपेट में ले लिया। कुछ दूर पर ट्रक रोककर ड्राइवर भाग गया। आसपास के लोग भागकर वहां पहुंच गए। ट्रक के नीचे आने से अधिवक्ता शशिभूषण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें दो दर्जन मवेशी भरे मिले। पशु तस्कर इन मवेशियों को लादकर ले जा रहे थे तभी हादसा होने पर उतरकर भाग गए। घटना की जानकारी पाकर चुनार से शशिभूषण के परिजन आ गए। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। शशिभूषण चार भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई चंद्रेश कुमार सिंह फौजी थे। 1999 में कारगिल की जंग में वह शहीद हो गए थे। शशिभूषण की कोई संतान नहीं थी। पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed