फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The land, shop and office land of former MP Atiq will also be attached.

कसेगी नकेल : पूर्व सांसद अतीक के मकान, दुकान और दफ्तर की जमीनें भी होंगी कुर्क

Sun, 14 Mar 2021 02:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Mar 2021 02:47 AM IST
सार

इन जमीनों को किया जाएगा जब्त
  • 95 डी चकिया, मकान
  • आंबेडकर मूर्ति के पास स्थित मद्रास होटल 
  • हाईकोर्ट के पास अवैध शॉपिंग कॉम्पलेक्स
  • नवाब यूसुफ रोड स्थित अवैध निर्माण
  • करबला स्थित कार्यालय
  • अंदावा, झूंसी स्थित कोल्ड स्टोरेज 

विज्ञापन
The land, shop and office land of former MP Atiq will also be attached.
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में अब जिला पुलिस उसे एक और बड़ी चोट देने जा रही है। इसके तहत पिछले दिनों उसके कब्जे वाली जिन संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, उन जमीनों को कुर्क करने का निर्णय लिया गया है। इसमें न सिर्फ उसके दफ्तर बल्कि मकान व कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स की जमीनें भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

The land, shop and office land of former MP Atiq will also be attached.
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
अतीक अहमद व उसके गुर्गोें के खिलाफ पिछले महीनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुईं। उनके कब्जे वाले अवैध रूप से निर्मित भवनों को ध्वस्त कराया गया। बिना नक्शा पास कराए दबंगई के बल पर बनाए गए मकानों को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया गया। यही नहीं अतीक समेत उसके गिरोह के गैंगस्टर के मामले में नामजद सदस्यों की संपत्तियां कुर्क करने की भी कार्रवाई हुई। इसके तहत जहां अतीक की कई बीघा जमीनें कुर्क हुईं वहीं उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की कार भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

The land, shop and office land of former MP Atiq will also be attached.
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, इसी क्रम में अब पुलिस अतीक को एक और बड़ी चोट देने की तैयारी में है। इसके तहत उसकी छह ऐसी जमीनों को कुर्क करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें निर्मित भवनों को पिछले दिनों ध्वस्त कराया जा चुका है। पुलिस अफसरों का मानना है कि इन पर भवनों का निर्माण तो अवैध रूप से किया ही गया था, इन जमीनों में भी अवैध रूप से अपराध से अर्जित पैसे लगाए गए। 

विज्ञापन

The land, shop and office land of former MP Atiq will also be attached.
योगी आदित्यनाथ

शासन की यह है मंशा

ध्वस्तीकरण के बाद जमीनें भी कुर्क किए जाने के पीछे शासन की एक बड़ी मंशा है। सूत्रों का कहना है कि माफिया फिर से अपना साम्राज्य स्थापित न कर सकें, इसके लिए ठोस कार्रवाई किए जाने के आदेश हैं। ध्वस्तीकरण के बाद मलबों से पटी जमीनें कुर्क किए जाने के बाद उन पर दोबारा किसी तरह के निर्माण की रही सही गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। यही वजह है कि पुलिस की ओर से इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed