फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The journey from Prayagraj to Varanasi via Janghai will be shorter

Prayagraj News: प्रयागराज से जंघई होकर वाराणसी का सफर होगा छोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The journey from Prayagraj to Varanasi via Janghai will be shorter
प्रयागराज जंक्शन से जंघई होकर वाराणसी का सफर महाकुंभ मेले के पूर्व छोटा हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण रेलमार्ग के बचे हुए दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए रेलवे बोर्ड ने 270.35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 46 किमी लंबे प्रयागराज-जंघई रेलमार्ग का दोहरीकरण इसी वर्ष किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोहरीकरण होने के बाद इस रूट से वाराणसी कम समय में पहुंचा जा सकेगा। प्रयागराज से फाफामऊ के बीच दोहरीकरण कार्य पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रयागराज से वाराणसी के लिए कुल तीन रूट है। यह तीनों ही रेलमार्ग अलग-अलग तीन जोनल रेलवे के हैं। इसमें से प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-ज्ञानपुर रोड-वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन-मिर्जापुर-चुनार-काशी-वाराणसी एवं तीसरा रेल मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयाग-फाफामऊ-जंघई-वाराणसी है। फाफामऊ-जंघई रेलमार्ग को छोड़ दिया जाए तो अन्य दोनों रेलमार्ग का रेलवे द्वारा दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण किया जा चुका है। जंघई से वाराणसी तक के रेलमार्ग का पूर्व में विद्युतीकरण एवं दोहरीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने जंघई-फाफामऊ रेलमार्ग के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को तेज करने के लिए 270.35 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस रेलमार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण होने के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों की जहां स्पीड बढ़ जाएगी तो वहीं प्रयागराज से वाराणसी पहुंचने में भी पहले के मुकाबले समय कम लगेगा। यह पूरा कार्य उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से किया जा रहा है। लखनऊ मंडल की तैयारी है कि महाकुंभ 2025 के पूर्व यह कार्य पूरा हो जाए। ताकि इस रेलमार्ग पर भी ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed