{"_id":"68c1d8e9ad116915860dd285","slug":"the-jail-administration-will-send-the-mercy-petition-of-117-prisoners-aged-70-years-to-the-dm-naini-news-c-257-1-sald1006-116837-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 70 साल उम्र के 117 बंदियों की जेल प्रशासन डीएम को भेजेगा दया याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 70 साल उम्र के 117 बंदियों की जेल प्रशासन डीएम को भेजेगा दया याचिका
Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी में विभिन्न अपराधों की सजा काट रहे 70 व उसके अधिक उम्र की बंदियों के रिहा होने की आशा जगी है। जेल प्रशासन ऐसे बंदियों की दया याचिका तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने की तैयारी कर रहा है। जेल मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश पर जेल प्रशासन इस कार्य में जुटा है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कारागार विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा के बाद कारागार विभाग कार्य कर रहा है।
जेल प्रशासन के अनुसार केंद्रीय कारागार नैनी में 70 या उसके अधिक उम्र के कुल 117 बंदी सजा काट रहे हैं। इसमें से अधिकतर असहाय हो चुके हैं। इन बंदियों की दया याचिका को लेकर जेल प्रशासन उनकी फाइल तैयारी में जुटा हुुआ है। इन फाइलों को जिला प्रशासन को 15 सितंबर तक देना है। इसके बाद जिला प्रशासन इसे शासन को भेजेगा।
दया याचिका में उन बंदियों को भी रखा गया है जो 14 साल की सजा काट चुके हैं और गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसमें एड्स पीड़ित बंदी भी है लेकिन उनकी दया याचिका सीएमओ की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट आधार पर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जेल मुख्यालय की ओर से 70 साल व उसके अधिक उम्र की बंदियों की दया याचिका तैयार कर जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इसी को लेकर फाइलों को तैयार किया जा रहा है। संवाद