फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The increase in the prices of lemon and chilli increased the problem.

महंगाई की मार : मिर्च और नींबू को लगी ‘नजर’, सब्जियों के दाम भी आसमान पर

Sat, 09 Apr 2022 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 07:13 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि इस वर्ष महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई इलाकों में बेमौसम बारिश से नींबू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कम उत्पादन के बीच गर्मी का प्रकोप जल्द शुरू हो गया, जिससे इसकी डिमांड अचानक बढ़ गई।

विज्ञापन
The increase in the prices of lemon and chilli increased the problem.
नींबू- मिर्च - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी के बढ़ते पारे के साथ ही नींबू के दामों ने लोगों को दांत खट्टे कर दिए हैं। नौबत यह है कि एक माह पहले दस रुपये में तीन से चार पीस मिलने वाला नींबू प्रति पीस दस रुपये हो गया है। यही हाल  हरी मिर्च का है। हरी मिर्च फुटकर में 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेता अब अन्य सब्जियों के साथ इसे फ्री में देने से कतराने लगे हैं।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इस वर्ष महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई इलाकों में बेमौसम बारिश से नींबू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कम उत्पादन के बीच गर्मी का प्रकोप जल्द शुरू हो गया, जिससे इसकी डिमांड अचानक बढ़ गई। नवरात्र और रोजा की वजह से भी बाजार में नींबू की खपत बढ़ी है। मांग के अनुरूप सप्लाई न होने की वजह से इसकी कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन




प्रयागराज की तमाम सब्जी मंडियों में फुटकर में नींबू दस रुपये प्रति पीस से कम नहीं मिल रहा है। काफी मोलभाव करने पर सब्जी विक्रेता 20 से 25 रुपये में तीन नींबू दे रहे हैं। मुंडेरा मंडी के थोक विक्रेता सुरेंद्र ने बताया कि नवरात्र-रमजान का महीना है। व्रत और रोजे के दौरान भी नींबू काफी इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने के साथ माल भाड़ा भी बढ़ गया है। इससे नींबू समेत सभी फल-सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि थोक में शुक्रवार से नींबू का रेट कुछ कम हुआ है। बृहस्पतिवार तक 35 किलो नींबू की बोेरी का थोक दाम 8000 था, हालांकि शुक्रवार को थोक दाम 6000 तक गिर गए। इस वजह से एक दो दिन में फुटकर में नींबू के दाम घटने की उम्मीद है।

मिर्च के भी दाम बढ़े
मौसम की मार मिर्च के दाम पर भी पड़ी है। होली के पहले प्रयागराज की सब्जी मंडियों में मिर्च की कीमत 20 से 30 रुपये किलो थी, जो अब 80 से 100 रुपये किलो हो गई है। माह भर में ही मिर्च के दाम बढ़ने की वजह से तमाम सब्जियों के साथ फ्री में दी जाने वाली मिर्च भी अब सब्जी विक्रेता ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं।  मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है कि इस बार मौसम की मार और मालभाड़ा बढ़ने की वजह से नींबू और हरी मिर्च के दाम बढ़े, लेकिन अब इन दोनों की कीमत थोक मंडी में शुक्रवार को घटी है। 



भुसावल के नींबू की ज्यादा डिमांड
प्रयागराज में नींबू मुख्य रूप से भुसावल महाराष्ट्र, आंध प्रदेश और गुजरात से आता है। इन तीनों ही राज्यों में खराब मौसम की वजह से नींबू के फूल झड़ गए। भुसावली नींबू की साइज बड़ी होने से उसकी डिमांड ज्यादा रहती है। उसमें रस भी ठीक ठाक रहता है, जबकि आंध्र, तेलंगाना के नींबू हरे होते हैं। साइज छोटी होनी की वजह से उसमें रस थोड़ा कम रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed