{"_id":"67fabc448ac9ffa2fb06327a","slug":"the-house-was-demolished-on-the-orders-of-sdm-naini-news-c-3-1-hld1039-600232-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एसडीएम के आदेश पर गिराया गया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एसडीएम के आदेश पर गिराया गया आशियाना
Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सुहास। तहसील क्षेत्र कोरांव के रामपुर तुलापुर गांव में एसडीएम आकांक्षा सिंह के आदेश पर शनिवार को नवीन परती में बसे गरीब आदिवासी नौ परिवारों के आशियाना को गिरा दिया गया।
हल्का लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि रामपुर तुलापुर गांव में नवीन परती में बसे हुए नौ आदिवासी परिवार के लोगों का झोपड़ी नुमा मकान बुलडोजर से गिराया गया। लेखपाल ने बताया कि यह इनके स्थाई मकान नहीं थे। कब्जा करने की नीयत से यह लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। जिसे ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम द्वारा मकान हटाने के लिए दो बार नोटिस की गई थी। बावजूद इसके न हटाने पर शनिवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया। आम लोगों का कहना है कि गांव में अधिकांश लोग नवीन प्रति आबादी आदि में बसे हुए हैं अगर यही हाल रहा तो आधे से अधिक गरीब लोगों को बेघर होना पड़ेगा।