फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The heat was like a furnace during the day...hot winds took away the comfort even at night

Prayagraj News: दिन में भट्ठी जैसी रही तपन...रात में भी गर्म हवाओं ने छीना सुकून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The heat was like a furnace during the day...hot winds took away the comfort even at night
गर्म हवाओं के थपेड़े दिन का चैन ही नहीं, बल्कि रातों की नींद भी छीन रहे हैं। दिन में भट्ठी जैसी तपिश झुलसा रही है तो रात में भी गर्मी सुकून नहीं लेने दे रही है। आसमान से बरसती आग की वजह से दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। वहीं, दिन ढलने के बाद भी पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि घर के पंखे व कूलर भी हांफने लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप की वजह से सड़कें भट्ठी की तरह तपती रहीं।
विज्ञापन

लोगों का एक मिनट भी धूप में खड़े होना मुश्किल था। गर्मी का प्रकोप हर 24 घंटे में बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से सात दिन तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान
1- प्यास न लगने पर भी हर 15 से 30 मिनट के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।
2- सादे पानी के अलावा नींबू पानी, ओआरएस, नारियल पानी, लस्सी और छाछ का नियमित सेवन करें।
3- भारी और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें।
4- मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी का अधिक सेवन करें। इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
5- धूप में निकलने से पहले अच्छी क्वालिटी के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। आंखों के बचाव के लिए धूप के चश्मे (सनग्लासेस) और छाते का प्रयोग करें।

गर्मी से बचाव के देसी नुस्खे
घर से बाहर निकलते समय अपनी जेब में प्याज का एक छोटा टुकड़ा जरूर रखें। यह गर्म हवाओं से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा कच्चे आम का पना भी शरीर को ठंडक देने में बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को कभी भी धूप में खड़ीं बंद गाड़ियों में अकेला न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed