{"_id":"011ccbd2670d869905a74087d6ed103c","slug":"the-government-has-already-made-rigging-polls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी के लिए सरकार पहले करा रही पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी के लिए सरकार पहले करा रही पंचायत चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की मंगलवार को हुई बैठक में पंचायत चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई बैठक में 14 जिलों से प्रभारी, जिला संयोजक, जिला प्रवासी एवं काशी क्षेत्र के पंचायत प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रदेश पंचायत चुनाव शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार में अपराध एवं भ्रष्टाचार को जनता के सामने पंचायत चुनाव में उजागर किया जाएगा। सरकार ने जानबूझकर पहले पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव का फैसला किया, ताकि प्रधान की सीट पर हेराफेरी कर पंचायत को लूटने का काम कर सके। प्रधान का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म हो रहा है, जिला पंचायत का 17 मार्च तथा क्षेत्र पंचायत का 24 मार्च को। पंचायत चुनाव में आरक्षण भी अब तक घोषित नहीं किया गया, जबकि चुनाव की घोषणा कर दी गई। बूथ स्तर पर व्यापक हेराफेरी की योजना बनाई जा रही है।
भाजपा चुनौती के रूप में इसे स्वीकार करते हुए गंभीरता से प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने चुनाव में सफलता के मंत्र बताए। गुजरात से आए विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा ने अनुभव बांटे। बैठक में प्रभाशंकर पांडेय, राम रक्षा द्विवेदी, रामचंद्र मिश्र, लाल बहादुर सिंह पटेल, डॉ.विष्णु देव प्रसाद, बृजेश भारती, राजमणि मिश्र, सुरेश विश्वकर्मा, राम पलट पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्येक पंचायत सदस्य प्रत्याशी के लिए एक प्रभारी होगा। यह जिम्मेदारी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी। मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने पंचायत चुनाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ग्राम प्रधान केचुनाव के पहले पंचायत चुनाव करानी चाहती। सरकार ने विभिन्न माध्यमों से पंचायत चुनाव के परिसीमन में भी गड़बड़ी की। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश सराकर इस पर रोक लगाने में नाकाम है। यही कारण है कि यादव सिंह जैसे भ्रष्ट अभियंता को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।