फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The God of the earth turned out to be the hero of the tunes, the magic of rhythm

सुर संगम : सुरों के सूरमा निकले धरती के भगवान, लय-ताल की जादूगरी से किया भाव-विभोर

Mon, 07 Aug 2023 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रीतम दास प्रेक्षागृह में इस संगीत समारोह की शुरुआत शाम पांच बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, महापौर गणेश केशरवानी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. राजीव सरन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।

विज्ञापन
The God of the earth turned out to be the hero of the tunes, the magic of rhythm
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में अहिल्या कथा का मंचन करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंभीर बीमारियों, हादसों के शिकार लोगों का उपचार कर जीवन रक्षा करने वाले चिकित्सकों की सुरों की जादूगरी ने सभी को रविवार को मुग्ध कर दिया। शहर के जानेमाने चिकित्सकों ने सुरमई शाम सजाई। आजादी के अमृत काल में दी क्रिएटिव सोल्स ऑफ मेडिकल फ्रेटरनिटी ऑफ प्रयागराज की ओर से एक शाम अपनी सनातन संस्कृति लोक पर्व के तहत यह संगीत निशा लय-ताल के ऊंचे मानकों पर स्थापित हुई।

विज्ञापन





विज्ञापन



मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रीतम दास प्रेक्षागृह में इस संगीत समारोह की शुरुआत शाम पांच बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, महापौर गणेश केशरवानी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. राजीव सरन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। भूले बिसरे गीत से इस संगीत निशा को गति मिली। डॉ. निवेदिता सावंत ने फिल्मी नग्मे -जाइए आप कहां जाएंगे... को सुरों से सजाया तो डॉ. एसपी मिश्रा ने दीवाना हुआ पागल सावन की घटा छाई... को आवाज देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। मैं प्यार का राही हूं... जवां है मोहब्बत... जैसे कई तरानों से चिकित्सकों ने लोगों को दिलों पर राज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

The God of the earth turned out to be the hero of the tunes, the magic of rhythm
राम अवतार की झांकी प्रस्तुत करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. राजकुमार, डॉ. आशीष टंडन, डॉ. रुचि टंडन, डॉ.आनंद सिंह, डॉ. सपना अग्रवाल, डॉ. अरूप बनर्जी ने अपने तरानों को लोगों का ध्यान खींचा। चित्रहार के अलावा श्रीहरि पर आधारित नृत्य नाटिका खूब सराही गई। एक से बढ़कर एक गीतों पर चिकित्सकों ने प्रस्तुतियां दीं। संचालन डॉ. घनश्याम मिश्र और डॉ. व्यंजना पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. वत्सला मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मानसी बंसल समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed