फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The goal is easy , simple marred career paths

सुगम हुआ लक्ष्य, सरल हुईं कॅरियर की राहें

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
The goal is easy , simple marred career paths
अमर उजाला लक्ष्य 2016 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बारहवीं पास करने के बाद क्या करें, कौन सा क्षेत्र चुनें, कॅरियर के लिए क्या बेहतर होगा या कौन से कालेज में दाखिला लें जैसे कॅरियर से जुड़े तमाम सवालों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों को जवाब मिले।
विज्ञापन


शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित एजुकेशन एक्सपो ‘लक्ष्य-2016’ में पहुंचे विद्यार्थी खुश दिखे। विशेषज्ञों की मदद से उन्हें एक ही छत के नीचे अलग-अलग तरह के पाठ्यक्रमों तथा उसमें कॅरियर की संभावनाओं से जुड़ीं जानकारियां मिलीं। विद्यार्थियों का कहना था कि कॅरियर को लेकर उनकी ज्यादातर जिज्ञासाएं पूरी हुईं। यहां आकर उनमें काफी उम्मीदें जगी हैं। एजुकेशन फेयर में प्रवेश नि:शुल्क है। रविवार को भी विद्यार्थी फेयर में शामिल होकर तमाम सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने दो दिनी एजुकेशन फेयर का उद्घाटन किया। बाद में अपने संबोधन में उन्होंने इस पहल के लिए ‘अमर उजाला’ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। ‘लक्ष्य’ को लेकर छात्र-छात्राओं में सुबह से ही उत्साह रहा। मेले की शुरुआत से पहले ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। उनके कॅरियर को लेकर चिंतित अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। प्रतिभागियों में फतेहपुर, शंकरगढ़, कोरांव, कौशाम्बी के विद्यार्थी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजुकेशन फेयर में काउंसलर्स ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। साथ ही सफलता के टिप्स भी बताए। फेयर में पूरे देश के दो दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान तथा कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने उनके स्टाल पर जाकर भी विभिन्न कोर्सेज के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर एनके शुक्ला और कुलपति के ओएसडी अमित सिंह समेत कई शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। शुरुआत मेें ‘अमर उजाला’ की ओर से बुके देकर अतिथियों का स्वागत और स्मृति चिह्न देकर कुलपति को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed