फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The glow of fireworks spoiled the atmosphere

Prayagraj News: आतिशबाजी की चमक ने खराब की आबोहवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The glow of fireworks spoiled the atmosphere
दिवाली पर्व पर हुई दो दिनों तक हुई आतिशबाजी ने शहर की आबोहवा में जहर घोल दिया। पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण वायु प्रदूषण का स्तर तकरीबन तीन गुना बढ़ा हुआ रिकार्ड दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार की रात वायु प्रदूषण का सूचकांक इस सीजन में अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पीएम 10 का घनत्व सबसे ज्यादा जानसेनगंज और अलोपीबाग का रहा। यहां एक्यूआई का स्तर 443 (एमबीएंट एयर क्वालिटी) दर्ज किया गया। पिछले साल भी दिवाली पर सबसे ज्यादा पीएम 10 अलोपीबाग और जानसेनजगंज का था। हवा में सल्फर, नाइट्रोजन और कार्बन की मौजूदगी से मंगलवार की सुबह लोगों को सांस लेने दिक्कत हुई। 2024 में दीपावली की रात अधिकतम वायु प्रदूषण सूचकांक 366 माइक्रोग्राम था।
विज्ञापन

झूंसी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एमएनआईटी के सहयोग से शहर में पांच जगहों पर वायु प्रदूषण का मापन कराया जाता है। शहर में कटरा क्रॉसिंग, सर्किट हाउस, अशोक नगर, सीवेज पंपिंग स्टेशन अलोपीबाग, जानसेनगंज क्रॉसिंग व पराग डेयरी रामबाग में वायु प्रदूषण को मापने को यंत्र लगाए गए हैं। दिवाली वाले दिन सभी जगहों पर वायु प्रदूषण की अधिकता तीन गुना दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइलेंस जोन में भी धमाके
साइलेंस जोन में भी दीपावली वाले दिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रतिबंध नाकाफी रहा। सर्किट हाउस अशोक नगर में पीएम 10 सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना रहा। 13 अक्तूबर को यहां का पीएम 10 का स्तर 140 और दिवाली वाले दिन तकरीबन दो गुना 244 दर्ज किया गया।
वायु प्रदूषण का स्तर इस दिवाली पर वायु प्रदूषण का स्तर 2024 की दिवाली पर
कटरा क्रॉसिंग 434 366
सर्किट हाउस 244 234
जानसेनगंज क्रॉसिंग 443 351
अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन 443 303
रामबाग 399 329 (वायु गुणवत्ता सूचकांक)
इंसेट
वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक
0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा
51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक
101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम
201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब
301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब
401 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर
-----------
दिवाली वाले दिन पटाखों के कारण वायु प्रदूषण सामान्य दिनों की अपेक्षा हर साल बढ़ जाता है। हवा के न चलने के कारण वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है। हवा न चलने से पीएम 10 सूक्ष्म कणों से भी बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को खींच लेता है। जब तक हवा नहीं चलेगी आसमान में धूंध रहेगी। एक से दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना है। - क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, विजय कुमार, प्रयागराज
-------------
ठीक रहा ध्वनि प्रदूषण
झूंसी। दिवाली वाले दिन आवासीय क्षेत्र मम्फोर्डगंज में ध्वनि प्रदूषण 58.2 डेसीबल, नई झूंसी में 54.7 व अल्लापुर में 63.5 डेसीबल दर्ज किया गया जो कि सामान्य दिनों से दस से 12 प्वाइंट ज्यादा है। इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र सिविल लाइंस 65.2 और तेलियरगंज बाजार में ध्वनि प्रदूषण 62.8 डेसीबल दर्ज किया गया।

जानसेनगंज चौराहे पर 61.2, घंटा घर चौक में 65.4, रेलवे स्टेशन 65.6 व कटरा में 63.7 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण रहा। शांत क्षेत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास ध्वनि प्रदूषण 50.2 डेसीबल रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed