{"_id":"6949b5a2ec804e13db000dec","slug":"the-girls-of-babuganj-shine-winning-the-title-in-the-womens-kabaddi-mega-tournament-allahabad-news-c-417-1-sald1007-1987-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाबूगंज की बेटियों का जलवा, महिला कबड्डी महासंग्राम में खिताबी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाबूगंज की बेटियों का जलवा, महिला कबड्डी महासंग्राम में खिताबी जीत
Tue, 23 Dec 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के बाबूगंज खेल मैदान में खिताब के साथ महिला कबड्डी महासंग्राम के फाइनल मुकाबले के चैंपिय
ग्रामीण क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी प्रतिभा के रास्ते की बाधा नहीं बन सकती। सरदार पटेल खेल एवं बाल विकास एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यम सिंह स्मारक महिला कबड्डी महासंग्राम का फाइनल मुकाबला रविवार देर रात बाबूगंज के मैदान पर खेला गया। इसमें बाबूगंज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज और बाबूगंज की टीमों के बीच खेला गया। शुरुआत से ही मुकाबला रोमांचक रहा। बेहतरीन तालमेल और रणनीति के दम पर बाबूगंज की टीम ने 18 अंक अर्जित किए जबकि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की टीम 10 अंकों ही अर्जित कर सकी। इस तरह बाबूगंज की टीम ने महिला कबड्डी महासंग्राम का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
चैंपियन टीम की कप्तान अमीषा को आयोजक मंडल की ओर से डॉ. सुधा सिंह, डॉ. बेला सिंह यादव और दीनानाथ यादव ने चैंपियन ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये नकद प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम की कप्तान पायल सिंह को ट्रॉफी और 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजक मंडल ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे मंचों से निकलकर बेटियां भविष्य में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी। कबड्डी कोच विजिलेश भारती ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।
निर्णायक मंडल में आशुतोष भारती, राजेश सिंह, मकसूद अहमद, रविंद्र सिंह, सर्वेश यादव, अजय यादव और धीरेंद्र शामिल रहे। वहीं, महिला कबड्डी महासंग्राम के आयोजन में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पीके पांडेय, विजयपाल, सुरेश जायसवाल, एचएन शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों का सहयोग रहा।