फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl was not detected in Yamuna with the innocent

मासूम संग यमुना में कूदी युवती का नहीं चला पता

Fri, 23 Aug 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
The girl was not detected in Yamuna with the innocent
The girl was not detected in Yamuna with the innocent - फोटो : CITY DESK
मासूम संग गंगा में कूदी युवती का नहीं चला पता
विज्ञापन

पति समेत सास-ससुर के खिलाफ भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। शास्त्री ब्रिज से डेढ़ साल की मासूम बच्ची संग कूदने वाली महिला का गुरूवार को भी कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश में पुलिस ने आज भी गोताखोरों की मदद ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उधर, महिला के पति, सास एवं ससुर के खिलाफ जान देने के लिए उकसाने एवं दहेज उत्पीड़न के आरोप में दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बुधवार रात करीब आठ बजे उत्तरांव निवासी तहसीन बानू पत्नी काशील अहमद उर्फ सोनू ने शास्त्री ब्रिज से छलांग लगा दी थी। उसके साथ डेढ़ साल की पुत्री शानू भी थी। कल से ही एनडीआरएफ टीम के साथ उसकी तलाश की जा रही लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस ने शास्त्री ब्रिज से एक पर्स भी बरामद किया था। उसमें रखी पर्ची में युवती ने अपने पति सोनू पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। युवती के छलांग लगाने की सूचना मिलने पर उसका छोटा भाई भी वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि सोनू सऊदी में रहकर नौकरी करता है। यहां सोनू के माता-पिता रहते हैं। कुछ समय पहले सोनू गांव आया था। ससुराल में उसकी बहन का दहेज के नाम पर सभी मिलकर उत्पीड़न करते थे। गुरूवार को युवती के भाई की तहरीर पर दारागंज पुलिस ने पति सोनू समेत उसकी सास एवं ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ आशुतोष तिवारी के मुताबिक युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed