{"_id":"5fe78f7d8ebc3e3b6366f2c4","slug":"the-general-manager-of-the-water-department-was-beaten-into-the-house-strangled-and-attempted-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल विभाग के महाप्रबंधक को घर में घुसकर पीटा, गला दाबकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल विभाग के महाप्रबंधक को घर में घुसकर पीटा, गला दाबकर हत्या का प्रयास
Sun, 27 Dec 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खुल्दाबाद में जलकल विभाग मुख्यालय में रहने वाले महाप्रबंधक हरिश्चंद्र वाल्मीकि पर शुक्रवार रात हमला किया गया। उनके नौकर को मारा पीट गया। हमलावरों ने महाप्रबंधक का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। इस मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। महाप्रबंधक पर एक बार पहले भी हमला किया जा चुका है।
खुल्दाबाद स्थित जलकल मुख्यालय में बने आवास में महाप्रबंधक हरिश्चंद्र वाल्मीकि रहते हैं। शुक्रवार की रात घर पर नौकर रिंकू मौैजूद था। तभी तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर महाप्रबंधक आवास में घुसे और हरिश्चंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब नौकर रिंकू ने रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने रिंकू को भी पीटा।
इसके बाद उन्होंने महाप्रबंधक का गला दबाकर मारने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद तीनों धमकी देते हुए भाग निकले। महाप्रबंधक बुरी तरह से डर गए थे। नौकर रिंकू ने विभाग के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में अधिकारी पहुंच गए। हरिश्चंद्र को पहले काल्विन हास्पिटल फिर एसआरएन ले जाया गया। वहां से उपचार कराने के बाद उन्होंने खुल्दाबाद थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महाप्रबंधक ने बताया कि उन पर एक बार पहले भी हमला हो चुका है। उस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर खुल्दाबाद विनीत सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक के गेट पर गार्ड रहते हैं लेकिन हमलावर पीछे से दीवार फांदकर आए थे। उन पर जिन्होंने पिछले बार हमला किया था, उनके नाम पता चल गए थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उन्होंने जिन लोगों पर शक जताया है, उनकी खोजबीन की जा रही है।