फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Ganga-Gomti engine, the ruckus

बीच रास्ते फेल हुआ गंगा-गोमती का इंजन, हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
The Ganga-Gomti engine, the ruckus
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस के डीजल इंजन में बुधवार को खराबी आ गई। फाफामऊ से आगे अटरामपुर स्टेशन पर इंजन की जांच की गई तो मालूम पड़ा कि वह फेल हो गया। यहां काफी देर तक ट्रेन के न चलने से यात्रियों ने खूब हंगामा मचाया। नाराज यात्रियों की रेलवे कर्मियों से बहस भी हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचने के लिए पथराव का भी प्रयास किया। बाद में दूसरा इंजन आने के बाद ही यात्री शांत हुए। तकरीबन दो घंटे तक अटरामपुर रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


इलाहाबाद से गंगा गोमती एक्सप्रेस बुधवार की सुबह जंक्शन से ही सवा घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेन 7.55 बजे फाफामऊ से लखनऊ के लिए बढ़ी। इसी बीच ट्रेन ड्राइवर को इंजन में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। किसी तरह ट्रेन को अटरामपुर रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां जांच करने के बाद इंजन फेल घोषित कर दिया गया। काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। नौ बजे तक ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। यहां यात्री अड़ गए कि ट्रेन चलाई जाए। हालांकि रेलकर्मियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि लखनऊ मंडल में इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


शीघ्र ही यहां एक इंजन पहुंचने वाला है। इस दौरान कुछ यात्रियों ने पथराव करने का भी प्रयास किया। बाद में अन्य यात्रियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस बीच थरवई में खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन अटरामपुर रेलवे स्टेशन भेजा गया। प्रयाग जंक्शन से भी दो ड्राइवर मौके पर भेजे गए। सुबह 10.10 बजे ही गंगा गोमती एक्सप्रेस लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। जो दिन में 2.30 बजे लखनऊ पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अटरामपुर एसएन वर्मा ने बताया कि समय रहते कंट्रोल रूम सूचना भेज दिए जाने की वजह से दूसरा इंजन मौके पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed