{"_id":"5cddc439bdec22077a428057","slug":"the-first-to-be-burnt-by-the-png-in-mammergrungganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्फोर्डगंज में सबसे पहले पीएनजी से जलेंगे चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्फोर्डगंज में सबसे पहले पीएनजी से जलेंगे चूल्हे
Fri, 17 May 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
png gas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप नेचुरल गैस(पीएनजी) के जरिए जल्द ही शहर में पेयजल की तर्ज पर गैस की आपूर्ति होगी। बिना सिलेंडर से पाइप लाइन कनेक्शन के जरिए घरों के चूल्हे जलने लगेंगे। इसकी शुरुआत होगी मम्फोर्डगंज से। बृहस्पतिवार को इसके लिए इंडियन ऑयल- अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने नगर निगम केमुख्य अभियंता सतीश कुमार से मुलाकात कर पांच किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई करने की अनुमति मांगी। दूसरे चरण में सिविल लाइंस के अलावा सुलेमसराय, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन को पीएनजी से जोड़ा जाएगा।
सस्ती, सुरक्षित व सिलेंडर मुक्त गैस की आपूर्ति के लिए शहर का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसके तहत शहरी इलाकों में करीब 1000 किमी लंबी पीएनजी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शहर में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। कुंभ के दौरान बनी सड़कों की पटरियों से होकर ही पीएनजी घरों तक पहुंचाई जाएगी। ऐसे में प्रशासन शहर में एक साथ खोदाई की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं है।
इंडियन ऑयल-अडानी गैस के अधिकारियों का कहना है कि खोदाई के लिए अलग-अलग समय पर चरणबद्ध तरीकेसे अनुमति देने के लिए प्रशासन ने हामी भर दी है। बृहस्पतिवार को कंपनी के कर्मेंद्र सिंह व अभय ने नगर निगम के मुख्य अभियंता से मिलकर मम्फोर्डगंज में पाइप लाइन बिछाने के लिए रूट चार्ट प्रस्तुत किया। अफसरों का मुताबिक महीने भर के भीतर काम शुरू हुआ तो सितंबर तक मम्फोर्डगंज में कनेक्शन आवंटित करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस मोहल्ले में फिलहाल पांच सौ कनेक्शन आवंटित करने की क्षमता का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
झूंसी,त्रिवेणीपुरम और नैनी में अबतक 3500 कनेक्शन
अब तक 25 हजार घरों के सामने से पीएनजी लाइन बिछाई जा चुकी है। झूंसी, त्रिवेणीपुरम और नैनी की को मिलाकर कुल 3500 कनेक्शन आवंटित किए गए हैं। सस्ती दर पर पाइप लाइन के जरिए किचन तक गैस पहुंचाने की इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी।
एलपीजी से पीएनजी की दर छह प्रतिशत सस्ती
प्रयागराज। सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर से पीएनजी की दर छह प्रतिशत सस्ती होगी। कनेक्शन लेने के बाद गैस के लिए किसी वितरक से संपर्क करने या गैस खत्म होने के बाद ट्रालीमैन को ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। घटतौली से मुक्ति मिल जाएगी।