{"_id":"57f562564f1c1b5d4826fce6","slug":"the-farewell-in-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी विदाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
allahabad
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर मनीष कुमार सैनी को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा हुआ। सैनी का शव रात में तकरीबन 10 बजे छात्रसंघ भवन पर पहुंचा। इससे पहले ही सैकड़ों छात्र वहां जमा हो गए थे।
छात्रों ने सैनी के परिजनों को भी रायबरेली जाने के बजाय वहीं रोक लिया था। सैनी के परिजन भी रात नौ बजे छात्रसंघ भवन पहुंच गए। इसी के साथ उन्हें ढांढस देने के लिए छात्रों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से गमगीन रहा और भीड़ में भी खामोशी रही। कुलपति के अलावा कुलसचिव प्रोफेसर एनके शुक्ला, प्रोफेसर माता अंबर तिवारी, अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर रामसेवक दुबे, प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी, प्रोफेसर एसके नाहर, प्रोफेसर बीएन सिंह, प्रोफेसर अनुपम पांडेय, सुरक्षा अधिकारी अजय सिंह समेत अनेक अध्यापकों और अफसरों ने छात्रसंघ भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, कृष्णमूर्ति यादव, केके राय, विवेकानंद पाठक, राणा यशवंत प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे। सैनी का शव रखे रहने तक छात्रों और अफसरों का देर रात तक छात्रसंघ भवन पर जमावड़ा बना रहा।
000
नवरात्र में रिलीज हुई है मनीष की कैसेट
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव का सपना संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने का था। गायकी का हुनर रखने वाले सैनी की इसी नवरात्र में कैसेट भी रिलीज हुई है। माता के दरबार नाम से रिलीज कैसेट में देवी के गीतों का संग्रह है।
विज्ञापन
000
कुलपति ने वाराणसी का कार्यक्रम किया निरस्त
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्वविद्यालय के दो छात्रों के निधन तथा कई अन्य के घायल होने की घटना के बाद कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने वाराणसी जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को कुलपतियों का सम्मेलन होना है। विश्वविद्यालयों और कालेजों में एकेडमिक विकास, नई शिक्षा नीति आदि मुद्दों को लेकर होने वाले इस सम्मेलन में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर भी शामिल होंगे। इसमें प्रोफेसर हांगलू को भी जाना था लेकिन आखिरी क्षण में उन्होंने कार्यक्रम निरस्त कर दिया। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला ने बताया कि उनकी जगह प्रोफेसर आरके सिंह सम्मेलन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उधर, विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे छात्रसंघ भवन तथा 11.30 बजे विधि संकाय परिसर में शोक सभा आयोजित होगी।