{"_id":"5ef249858ebc3e42d371371c","slug":"the-family-tied-the-drunk-man-to-the-chain-allahabad-news-ald279194654","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लती युवक को घरवालों ने जंजीर से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लती युवक को घरवालों ने जंजीर से बांधा
विज्ञापन
कौशाम्बी में लोहे की जंजीर से पेड़ से बांधा गया युवक।
- फोटो : KAUSHAMBI
नशे के लती युवक को घरवालों ने जंजीर से बांधा
- पुलिस ने परिजनों को फटकार युवक को कराया आजाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के सुभाष नगर में नशे के लती बेटे की हरकतों से आजिज घरवालों ने उसे जंजीर से जकड़ कर पेड़ से बांध दिया। मंगलवार को हुई इस घटना की सूचना सोशल साइट पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को फटकार लगाने के साथ ही युवक को मुक्त करा दिया।
सैनी के सुभाष नगर निवासी विकास (22) पुत्र कंधई के बारे में बताया जाता है कि वह नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर घर में उपद्रव किया करता है। उसकी हरकतों से पूरा परिवार त्रस्त है। परिजनों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया। पर, उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे तंग परिजनों ने विकास के लोहे की जंजीर से हाथ पैर बांधने के बाद एक पेड़ से उसे बांध दिया। युवक को सरेआम जंजीर लगाकर पेड़ से बांधने की घटना सोशल साइट पर वायरल हो गई। सूचना पर मंगलवार को सैनी कोतवाली के एसआई कमलेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के परिजनों को कड़ी फटकार लगाने के बाद बंधक बनाए गए विकास को मुक्त करा दिया। युवक ने भी पुलिस को भरोसा दिया है कि अब वह भी नशे में धुत होकर परिजानों को परेशान नहीं करेगा। एसआई का कहना है कि विकास की नशे की लत से परेशान होकर परिजनों ने उसे बांध दिया था।