फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The experience found in the Allahabad High Court is unprecedented: Justice Bhosale

बार-बेंच ने चीफ जस्टिस भोसले को दी भावभीनी विदाई

Wed, 24 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Wed, 24 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
The experience found in the Allahabad High Court is unprecedented: Justice Bhosale
प्रयागराज
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहेब भोसले के मंगलवार को सेवानिवृत्त होने पर बार और बेंच ने भावभीनी विदाई दी। मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित फुलकोर्ट रेफरेंस में वरिष्ठ न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने जस्टिस भोसले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी जस्टिस भोसले के कार्यकाल को सराहा।
विज्ञापन


फुलकोर्ट रेफरेंस अपरान्ह सवा तीन बजे प्रारंभ हुआ। परंपरा के अनुसार रेफरेंस में वरिष्ठ न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने मुख्य न्यायाधीश के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जस्टिस भोसले का विधि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहा है। उनमें सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता है जिससे हम सभी लोग लाभान्वित हुए हैं। उनके ऐसे कई गुण हैं, जिनसे सीख लेकर हम भविष्य में आगे बढ़ने की कोशिश करें। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस भोसले द्वारा दिए न्यायिक निर्णयों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जस्टिस भोसले ने कहा कि मैंने यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट की गौरवशाली परंपरा का अनुभव किया है। यहां के वकीलों में अभूतपूर्व क्षमता है। जूनियर वकीलों में भी काम के प्रति लगाव और कानून की व्याख्या करने की क्षमता है। जस्टिस भोसले ने कहा कि अपने दो वर्ष तीन माह के कार्यकाल में मैंने जो भी निर्णय दिए वह मेरे अकेले के लिए संभव नहीं था यदि बेंच के सहयोगी जजों और यहां के अनुभवी वकीलों का सहयोग नहीं होता।
विज्ञापन

रेफरेंस में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडी सांडर्स, महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, केंद्र सरकार के असिस्टेंट अटार्नी जनरल ज्ञान प्रकाश आदि ने संबोधित किया। विदाई समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिवक्ता, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार ने किया सम्मानित
प्रयागराज। मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले के सेवानिवृत्त होने के मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह का आयोजन लाइब्रेरी हॉल में दिन में डेढ़ बजे किया गया। समारोह में जस्टिस भोसले के अलावा वरिष्ठ न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति एपी साही भी शामिल हुए। बार के अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी और महासचिव एसी तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने न्यायाधीशों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बार से उनको अपार स्नेह प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को जस्टिस एपी साही और जस्टिस गोविंद माथुर ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का स्नेह और सहयोग एक अभिभावक के रूप में बार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव प्रशासन प्रशांत सिंह ने किया।


कर्मचारियों ने दी विदाई
प्रयागराज। हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ की ओर से मुख्य न्यायाधीश का विदाई समारोह आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीके नारायण ने समारोह की अध्यक्षता की। संघ ने मुख्य न्यायाधीश द्वारा कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। विदाई समोह में न्यायमूर्ति गोविंद माथुर, एपी साही, पकंज मित्तल, शशिकांत गुप्ता, प्रीतांकर दिवाकर, महानिबंधक फैज आलम के अलावा संघ के महासचिव बृजेश तिवारी, कमलेश सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे। संचालन बृजेश शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed